घर में घुसकर सामान को फेंका, विरोध पर महिला को पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - -पीड़िता के पुत्र ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा -पीड़िता के पुत्र ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा-पीड़िता के पुत्र ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कर

घर में घुसकर सामान को फेंका, विरोध पर महिला को पीटा

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव झंड़ा मुशर्रफपुर निवासी एक युवक ने एक युवक के घर में घुसकर सामान तितर-बितर कर दिया। जब शोर गुल सुनकर मौके पर घर में मौजूद महिला आई और उसकी हरकत का विरोध किया। जिस पर आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। जिसमें महिला घायल हो गई। पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दीहै। थाने में दर्ज मुकदमे में गांव झंड़ा मुशर्रफपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि बीती 07 अप्रैल को उनके पड़ोस में रहने वाला विकास जबरन उसके घर में घुस आया। आरोपी ने घर में आते ही मकान में रखे सामान को तितर-बितर करना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर उसकी मां मौके पर आ गई। आरोपी युवक की हरकतों का मां ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। जिसमें उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी प्रकार शोर सुनकर अन्य पड़ाेसियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।किसी प्रकार पड़ोसियों की सूचना पर पीड़ित घर पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।-------

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।