युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी
Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Hapur News - कोतवाली क्षेत्र के गांव बझैडा खुर्द में एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे को रास्ते में गांव के तीन युवकों ने रोका और मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बझैडा खुर्द में एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में ऑटो स्टैंड के पास गांव के मनीष, दक्ष और अंकुर ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें:मारपीट करने के आरोप में युवक पर केस
ये भी पढ़ें:रास्ते में रोककर युवक की जमकर पिटाई
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


