व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया आपत्तिजनक फोटो, गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी एक युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो लगा लिया। सोशल मीड

व्हाट्सएप स्टेटस  पर लगाया  आपत्तिजनक फोटो, गिरफ्तार

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी एक युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो लगा लिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर पुलिस ने तुरंत इसका संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गांव असौड़ा निवासी धर्मेंद्र ने रविवार को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो लगा लिया। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि इस मामले को तुरंत गंभीरता से लिया गया है।

आरोपी युवक को थाना हापुड़ देहात पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur Newsव्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया आपत्तिजनक फोटो, गिरफ्तार