Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsYoung Woman Commits Suicide by Consuming Acid Amid Domestic Dispute
गृह क्लेश से आहत युवती ने तेज़ाब पीकर की आत्महत्या

गृह क्लेश से आहत युवती ने तेज़ाब पीकर की आत्महत्या

संक्षेप:

Hapur News - गृह क्लेश से आहत युवती ने तेज़ाब पीकर की आत्महत्या

Mon, 15 Sep 2025 09:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद से तंग आकर एक युवती ने सोमवार को तेजाब पीकर जीवनलीला समाप्त कर ली। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, युवती के घर में लंबे समय से पारिवारिक कलह चल रही थी। आए दिन होने वाले विवाद और तनाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। बताया जाता है कि सोमवार को युवती ने घर में रखा तेजाब उठाकर पी लिया। अचानक हालत बिगड़ने पर परिजनों ने शोर मचाया और तत्काल उसे नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि घरेलू क्लेश ने उनकी बेटी की जान ले ली। इंस्पेक्टर मनोज बालियान का कहना है कि संबंधित मामले में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।