युवती को अश्लील मैसेज भेजकर बनाया शादी करने का दवाब

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

विदेश में नौकरी लगवाने का दिया झांसा तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू हापुड़ संवाददाता। हाफिजपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने अज्ञात व्य

युवती को अश्लील मैसेज भेजकर बनाया शादी करने का दवाब

हाफिजपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने अज्ञात व्यक्ति पर उसे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार काल और अश्लील मैसेज व वीडियो भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। आरोपी ने पीड़िता को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। विरोध करने पर धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि अक्टूबर 2025 से एक अज्ञात व्यक्ति विभिन्न मोबाइल नंबरों से उसके संपर्क में आने का प्रयास कर रहा था। आरोपी कभी विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देता तो कभी दोस्ती और शादी का दबाव बनाता है। मना करने पर वह अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा। आरोप है कि आरोपी खुद को प्रभावशाली बताते हुए पुलिस कार्रवाई से भी बेखौफ होने की बात करता है। शिकायत करने की चेतावनी देने पर उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी भरे मैसेज भेजे。

पुलिस की कार्रवाई

इतना ही नहीं वाट्सएप काल कर उसे मेरठ बुलाने का दबाव भी बनाया गया। पीड़िता ने पहले महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी शिकायत की थी, लेकिन इसके बावजूद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से काल और मैसेज आने का सिलसिला जारी रहा। लगातार हो रही इस हरकत से वह मानसिक तनाव और भय के माहौल में जीने को मजबूर हो गई है।

थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी हाफिजपुर अरविंद चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीड़िता ने किस पर आरोप लगाया है?
पीड़िता ने अज्ञात व्यक्ति पर उसे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार काल और अश्लील मैसेज व वीडियो भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।