Hapur News: मुकदमें में फैसला न करने पर हमले का आरोप
Hapur News: क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने एक युवक पर मुकदमा न करने पर उसकी इंस्टाग्राम आईडी हैक करने और परिवार को अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगाया। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे नौकरी के नाम पर बरेली बुलाया और बाद में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Hapur News: क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने एक युवक पर मुकदमें में फैसला न करने पर इस्टग्राम आईडी को हैंक कर परिवार लोगों को अश्लील फोटो और मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी बहन के साथ अभद्रता की। गांव निवासी युवती ने बताया कि उसको एक अच्छी नौकरी की तलाश थी। इसी का फायदा उठाकर गांव निवासी युवक ने उससे बात करी और उसकी नौकरी लगवाने की बात कहीं। पीड़िता उसकी बातों में आ गई। उसने बताया कि आरोपी उसको नौकरी लगवाने के नाम पर बरेली ले गया। वहां उसने नौकरी लगवाने वाले युवक के न होने की बात कहीं और वापस गढ़ के गांव अल्लाबख्शपुर में लेकर पहुंच गया।
वहां एक कमरे में ले जाकर आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने मौके पर वीडियो और फोटो भी बना लिए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी समय समय पर उसके साथ योन शोषण करने लगा। पीड़िता ने लाज लज्जा के खातिर चुप रही। अंत में उसने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी युवक ने उसके साथ पिटाई कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसको बदनाम करने के लिए उसके फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की। इसको लेकर आरोपी फैसले का दवाब बना रहा था। उसने मना किया तो आरोपी ने उसके इस्टग्राम आईडी हैक कर लिया और उसके बाद उसके परिवार के सदस्यों को अश्लील फोटो और मैसेज भेज दिए। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बहन के साथ अभद्रता की। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।


