संदिग्ध हालत में युवक का घर के बाहर मिला शव

Feb 07, 2026 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - संदिग्ध हालात में युवक का घर के बाहर मिला शव

संदिग्ध हालत में युवक का घर के बाहर मिला शव

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम उपैड़ा में घर के बाहर एक युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फार्रेसिंक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि अधिक शराब का सेवन करने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। ग्राम उपैड़ा में गांव निवासी सोनू (28 वर्ष ) का उसके घर के बाहर शव पड़ा मिला। मौके पर आसपास के काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इसी बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गई।

शव देख परिजन में कोहराम मच गया। मृतक के भाई सुधीर ने डायल 112 पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। फार्रेसिंक टीम को भी मौके पर बुलवाया गया। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिले। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब का काफी सेवन करता था। घर के बाहर पहुंचने पर उसे उल्टी हो गई और वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।