Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsYoung Man Found Dead Outside Home in Babu Garh Alcohol Consumption Suspected
संदिग्ध हालत में युवक का मिला शव

संदिग्ध हालत में युवक का मिला शव

संक्षेप:

Hapur News - हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में एक युवक का शव उसके घर के बाहर पाया गया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि युवक की मौत अधिक शराब के सेवन से हुई हो सकती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Feb 07, 2026 01:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम उपैड़ा में घर के बाहर एक युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फार्रेसिंक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि अधिक शराब का सेवन करने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। ग्राम उपैड़ा में गांव निवासी सोनू (28 वर्ष ) का उसके घर के बाहर शव पड़ा मिला। मौके पर आसपास के काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इसी बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शव देख परिजन में कोहराम मच गया। मृतक के भाई सुधीर ने डायल 112 पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। फार्रेसिंक टीम को भी मौके पर बुलवाया गया। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिले। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब का काफी सेवन करता था। घर के बाहर पहुंचने पर उसे उल्टी हो गई और वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।