Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsYoung Man Attacked by Two Women and Their Husbands Over Old Grudge in Beeghepur
हापुड़ : घूमने जा रहे युवक पर लोहे की रॉड से किया हमला, गंभीर घायल

हापुड़ : घूमने जा रहे युवक पर लोहे की रॉड से किया हमला, गंभीर घायल

संक्षेप:

Hapur News - धौलाना के गांव बीघेपुर में एक युवक पर दो महिलाओं ने अपने पतियों के साथ मिलकर हमला किया। पुरानी रंजिश के कारण यह घटना हुई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से भाग गए, जबकि पीड़ित ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Nov 07, 2025 11:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बीघेपुर निवासी एक युवक पर दो महिलाओं ने अपने पतियों के साथ मिलकर उस वक्त हमला कर दिया जब वह घूमने के लिए निकला था। पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को मौके पर आता देख आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव बीघेपुर निवासी गुड्डू कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सवा सात बजे वह अपने घर से घूमने के लिए जा रहा था। तभी गांव निवासी दो महिलाओं ने अपने पतियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता तब तक आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके से निकल रहे राहगीरों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों दंपतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। चोट का आंकलन करने के बाद धाराओं बढ़ाई जाएंगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।