प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुई शादी, साथ निभाने की खाई कसम प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे

प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे

,क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती और नगर निवासी युवक ने बुधवार को मंदिर में विधि-विधान के साथ विवाह कर लिया। दोनों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने की कसम खाई। युवती ने कुछ दिन पहले युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने नगर निवासी युवक के साथ मंदिर में विवाह कर लिया। जानकारी के अनुसार युवती ने गत दिनों युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। युवती का कहना था कि वह नगर के एक सेंटर पर काम करती थी, जहां साथ काम करने वाले युवक से उसकी नजदीकियां बढ़ीं।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को प्रकरण प्रेम प्रसंग से जुड़ा मिला। बुधवार को दोनों पक्षों की सहमति से युवक और युवती ने मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कर लिया। पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच दोनों ने सात फेरे लिए और एक-दूसरे का जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।