विश्व सनस्क्रीन दिवस पर त्वचा सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ ने विश्व सनस्क्रीन दिवस पर त्वचा संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। डॉ. दीप्ति सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने धूप से होने वाली त्वचा समस्याओं के बारे में बताया और सही तरीके से सनस्क्रीन लगाने की जानकारी दी। मरीजों को निःशुल्क सनस्क्रीन सैंपल वितरित किए गए।

विश्व सनस्क्रीन दिवस पर त्वचा सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के त्वचा रोग विभाग द्वारा विश्व सनस्क्रीन दिवस के अवसर पर त्वचा संरक्षण एवं निवारक त्वचा रोगों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाव और त्वचा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का संचालन त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. दीप्ति सक्सेना के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विभाग के चिकित्सकों, स्नातकोत्तर रेजिडेंट्स, इंटर्न्स, मेडिकल विद्यार्थियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। आयोजन डॉ. जे. रामचंद्रन, संस्थापक एवं चेयरमैन, तथा रम्या रामचंद्रन, उपाध्यक्ष, सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा पर झुर्रियां, टैनिंग, पिगमेंटेशन, सनबर्न और त्वचा कैंसर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

लोगों को सही तरीके से सनस्क्रीन लगाने, उपयुक्त एसपीएफ चुनने और नियमित उपयोग की जानकारी दी गई। अस्पताल में मरीजों और परिजनों को निःशुल्क सनस्क्रीन सैंपल भी वितरित किए गए। साथ ही धूप से बचाव के लिए टोपी, छाता और सुरक्षात्मक कपड़ों के उपयोग की सलाह दी गई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।