
विश्व कैंसर दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
Hapur News - जागरूकता विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए जन जागरूकता कार्यक्रम में स्टूडेंट्स और शिक्षकों समेत स्टाफ कर्मि
विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए जन जागरूकता कार्यक्रम में स्टूडेंट्स और शिक्षकों समेत स्टाफ कर्मियों को अहम जानकारी दी गई। गढ़ में शाहपुर रोड पर स्थित देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हुए विशेष संवाद कार्यक्रम में स्कूल के हेल्थ ऑफिसर डॉ. दीपक शर्मा ने कैंसर की विश्वव्यापी समस्या पर विस्तार से चर्चा कर निदान और समाधान के प्रति अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर कोई असाध्य बीमारी नहीं है, परंतु समय रहते इसके लक्षणों की जानकारी करते हुए चिकित्सकों के परामर्श से मेडिकल जांच कराया जाना सर्वाधिक जरूरी है।
पुष्टि होने पर अगर सही ढंग में उपचार कराया जाए तो इससे निजात मिलना पूरी तरह संभव है। उन्होंने कहा कि यह रोग छुआछूत वाला नहीं है, इसलिए रोगी को छूने अथवा उसके साथ बैठने और बात करने से यह नहीं फैलता है। इसलिए कैंसर रोगी को मानसिक साहस एवं उसके साथ खुशियां बांटने का भी प्रयास करें। तंबाकू, धूम्रपान, अव्यवस्थित जीवनशैली को कैंसर का प्रमुख कारण बताकर इनसे बचने को जागरूक भी किया। स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने स्टूडेंट्स और शिक्षकों के साथ ही बस चालक परिचालक एवं स्टाफ कर्मियों को नशाखोरी से पूरी तरह दूर रहने का संकल्प दिलाया। वाइस प्रिंसिपल युधिष्ठिर यादव, स्कूल कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, ब्रजसिंह, विनोद शर्मा, रवीश चौधरी, प्रांजल शर्मा, रोहित कुमार, तनीषा भड़ाना, छायाकार शान महोम्मद समेत सैकड़ों स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




