Hapur News: सहकारी समिति से खाद का कट्टा चोरी करने का आरोप
Hapur News: महिला ने आरोपी समिति के कर्मचारी पर लगाया अभद्रता का आरोप लगाया अभद्रता का आरोप बाबूगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क

Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर मतनौरा स्थित बी-पैक्स सहकारी समिति में सोमवार सुबह डीएपी खाद का कट्टा चोरी करते एक कर्मचारी को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी ने एक महिला और ग्रामीणों के साथ अभद्रता कर दी। ग्रामीणों ने कर्मचारी को पुलिस चौकी में सौंपते हुए मामले की शिकायत अधिकारियों से भी की है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। अनुज कुमार व अन्य ग्रामीणों के अनुसार सोमवार सुबह करीब दस बजे समिति परिसर में कार्यरत एक कर्मचारी को डीएपी की चोरी करते पकड़ा गया। आरोप है कि आरोपी ने एक महिला से अभद्रता कर दी।
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस चौकी पहुंचाया। आरोप है कि समिति में पहले भी खाद में घोटाले, स्टाक में गड़बड़ी और सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायत अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बी-पैक्स में करीब तीन माह से पर्याप्त खाद और डीएपी नहीं पहुंची है। इसके चलते किसान खाद के लिए परेशान हैं। आरोप है कि उपलब्ध खाद का भी किसानों को नियमानुसार वितरण नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि इस मामले की जानकारी उपनिबंधक सहकारिता हापुड़ और सहकारिता विभाग मेरठ के अधिकारियों को भी दी जा चुकी है।बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। महिला की ओर से तहरीर मिली है। जिसका जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

