
महिला को बातों में फंसाकर लाखों रुपये का सोने का हार उड़ाया
Hapur News - आरोपी महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में हुई कैदआरोपियों की तलाश में जुटी हापुड़ संवाददाता। ई-रिक्शा में सवार दो महिलाओं ने एक अन्य महिला को बातों में उलझाकर उ
ई-रिक्शा में सवार दो महिलाओं ने एक अन्य महिला को बातों में उलझाकर उनके सामान में रखा लाखों रुपये का सोना का हार चोरी कर लिया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर बड़े मदरसे के पास स्थित मधुबन कालोनी निवासी शाहिद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 17 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे उनकी पत्नी अफसाना उसकी पुत्री मिस्बा के साथ सोने के हार में टांका लगवाने के लिए सराफा बाजार गई थीं। हार ठीक कराकर उनकी पत्नी ने एक कपड़े की दुकान से खरीददारी की थी।
इसके बाद वह एक जनरल स्टोर व एक क्रोकरी की दुकान से सामान लेकर मेरठ गेट पुलिस चौकी से ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रही थीं। रास्ते में दो महिलाएं करीब दस वर्षीय बच्चे के साथ ई-रिक्शा में सवार हो गईं। इसके बाद महिलाओं ने उनकी पत्नी को अपनी बातों में उलझा लिया। उनकी पत्नी से बात करते-करते दोनों महिलाएं बच्चे को लेकर रास्ते में उतर गई। उनकी पत्नी भी पुत्री के साथ घर लौट आई। घर पहुंचकर पत्नी ने सामान खोलकर देखा कि उनका हार बैग में नहीं था। काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई गई तो उसमें दो आरोपी महिलाएं कैद हो गई। थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




