स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली घर पर महिलाओं का हंगामा
सोमवार को आनंद बिहार कॉलोनी की महिलाओं ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ आनंद बिजली घर का घेराव किया। उन्होंने डायल मीटर लगाने की मांग की, क्योंकि स्मार्ट मीटरों से बिजली के बिल 2-3 गुना बढ़ गए हैं। महिलाएं चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगी।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में सोमवार को आनंद बिहार कालोनी की महिलाओं ने आनंद बिजली घर का घेराव किया। इस दौरान स्मार्ट मीटर हटाकर डायल मीटर लगवाने की मांग को लेकर महिलाओं ने हंगामा किया। अवर अभियंता के काफी समझाने के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ, महिलाओं ने कहा कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं होता है तो वह बिजली घर का ताला लगाकर हंगामा करेगी।महिलाओं ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है, इससे विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इन स्मार्ट मीटरों का बिल जमा करने के बावजूद भी 24 घंटे तक घरों की बिजली नहीं आ रही है।
डायल मीटर के बजाए स्मार्ट मीटर से बिजली बिल दो से तीन गुना आ रहा है, अगर अधिकारियों से बिजली बिल की शिकायत करते है तो वह आनाकानी करते है। ऐसे में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरों को हटाकर डायल मीटर लगाए जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सकें। उन्होंने कहा कि अगर विभागीय अधिकारी स्मार्ट मीटर नहीं हटाते है तो फिर आंदोलन किया जाएगा। इसका जिम्मा विद्युत विभाग के अधिकारियों का होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


