स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कैंप का आयोजन किया
Hapur News - नगर के पबला रोड पर स्थित सीएचसी अस्पताल में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कैंप आयोजित हुआ। नगर पालिका परिषद चेयरमैन विभू बंसल ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारी...

नगर के पबला रोड पर स्थित सीएचसी अस्पताल में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद चेयरमैन विभू बंसल ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारी परिवार का केंद्र है। नारी अगर स्वस्थ है, तो पूरा परिवार स्वस्थ व खुशहाल रहता है। मां के स्वस्थ्य रहने पर बच्चों का पोषण व स्वास्थ्य भी सही रहता है और परिवार में संस्कार का संतुलन बना रहता है। इस मौके पर संजय तोमर, अधीक्षक डॉक्टर शेखर सिंह, डॉक्टर प्रमोद कुमार, डॉक्टर सैफाली वर्मा, डॉक्टर चंदा झा, डॉक्टर हंसपाल, डॉक्टर पवन सिंह, अंकुर गहलौत आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




