
जिला अस्पताल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम हुआ
Hapur News - फोटो संख्या.....26 नंबर योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के दिशा निर्देशानुसार में महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम
हापुड़। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के दिशा निर्देशानुसार में महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके अंतर्गत समस्त ग्रामीण महिलाओं और आशा को महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, दत्तक ग्रहण के कार्यप्रणाली एवं उनसे मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जागरूक किया। सभी हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 1076, 112, 108, 1098 और महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान जिला संयुक्त चिकित्सालय हापुड़ से सीएमएस डॉ.हेमलता सिंह, नीरज कुमार सैनी फार्मासिस्ट, डॉ.अंजलि, सोनिया, रविता चौहान का सहयोग रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




