कार की चपेट में महिला हुई घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - कार की चपेट में महिला हुई घायल

कार की चपेट में महिला हुई घायल

कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम दस्तोई में अनियंत्रित कार की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का मेरठ के एक अस्पताल में गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दस्तोई निवासी महराजुद्दीन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 11 मई 2026 की सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी मां जरीकन गांव के सरावा वाले रास्ते पर स्थित शिव मंदिर के सामने उपले एकत्र कर रही थी। आरोप है कि तभी गांव के मनीष उर्फ मोनू का पुत्र रचित तेज गति से कार लेकर आया और उसकी मां को जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।परिजन घायल को तुरंत उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।