सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
सोमवार को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ततारपुर गोल चक्कर के पास एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसके पति और बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में सोमवार को ततारपुर गोल चक्कर के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकमदा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव हरनाम नगला निवासी चेतराम ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसकी बहन सरोज, जीजा सूरजपाल सिंह और भांजा प्रियांशु 11 मई को बाइक पर सवार होकर संभल से दिल्ली जा रहे थे।
जैसे ही वह दोपहर करीब दो बजे थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ततारपुर गोल चक्कर के पास पहुंचे, तभी पिकअप की चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरजपाल की हालत गंभीर देख उन्हें मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया था, जबकि प्रियांशु का यहां के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


