सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Jan 28, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - हापुड़ में तीन महीने पहले एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई थी। पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 27 अक्टूबर 2025 को महिला अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में तीन माह पहले सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई थी। अब इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम साजनाबाद थाना रजबपुर तहसील गिन्नौर जनपद संभल निवासी पूरन ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया 27 अक्टूबर 2025 को वह अपनी पत्नी रानी के साथ ग्राम हाजीपुर से नोएडा बाइक पर सवार होकर जा रहा था। शाम को जब वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में नए हाईवे पर पहुंचा तो पीछे की तरफ से आए एक अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पत्नी के सिर में गंभीर चोट आई थी और पैरों की हड्डी टूट ई थी और वह भी हादसे में घायल हो गया था। लोगों की मदद से पत्नी को सीएचसी में भर्ती कराया या था। जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया था। पत्नी की मौत के गम में वह मुकदमा दर्ज नहीं करा सका था और अब मुकदमा दर्ज कराने आया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वाहन का पता लगाकर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;