
दहेज न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने की महिला के साथ मारपीट
Hapur News - दहेज न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने की महिला के साथ मारपीट
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर मारपीट करने व घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना देहात पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बता दे कि, गांव निवासी एक विवाहिता ने बताया कि 28 नवंबर 2022 को उसकी शादी जनपद मेरठ के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी।
शादी में मायके वालों ने तकरीबन 11 लाख रुपये खर्च किए थे। जिससे ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिनों बाद पीड़ित महिला के ससुराल वाले दहेज में कार व दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। आरोप है,की जब पीड़िता ने और दहेज देने से इंकार कर दिया तो आरोपी उसके साथ आये दिन मारपीट करने लगे। जब पीड़ित महिला इसका विराध करती तो आरोपी ससुराल पक्ष के लोग उसे भूखा प्यासा रख उसका उत्पीड़न करने लगे। इतना ही नही महिला का जेठ उसको अकेला पाकर छेड़छाड करता था। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत ससुराल पक्ष के लोगो से की तो उल्टा ही उसके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। इसके बाद महिला किसी तरह उनके चुंगल से बचकर अपने मायके पहुंची और आपाबीती बताई। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया की पीड़ित महिला की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। ----------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




