Hapur News: बंद पड़े मकान से हजारों की नकदी जेवर चोरी

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News: शिकायत करने पर महिला से की छेड़छाड़ - पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव

Hapur News: बंद पड़े मकान से हजारों की नकदी जेवर चोरी

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव निवासी दो लोगों पर घर से नकदी जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर काम करती है। करीब 10 दिन पूर्व वह घर पर नहीं थी। इसी का फायदा उठाकर गांव निवासी तीन लोग उसके घर में घुस गए और 50 हजार की नकदी समेत जेवर चोरी कर ले गए।

इसकी जानकारी पर उसने आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: बंद पड़े मकान से हजारों की नकदी जेवर चोरी