विवाहिता को दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - झूठ मुकदमें में फंसाने और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप धमकी देने का आरोप न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जां

विवाहिता को दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला

कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के गांव सबली निवासी एक विवाहिता ने पति, सास और ननद पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने, जान से मारने की धमकी देने और लगातार मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़िता मौसम ने बताया कि उसकी शादी छह मई 2011 को मोहल्ला प्रेमपुरा निवासी हरीश उर्फ मोनू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति हरीश उर्फ मोनू, सास माया और ननद ज्योति दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे।

आरोप है कि पीड़िता का पति शराब पीने का आदी है और नशे की हालत में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। चार जनवरी 2026 को आरोपी पति और सास ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। तभी से वह रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा के पास किराए के मकान में रहकर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।उसके दो बच्चे हैं, जो स्कूल में पढ़ते हैं। आरोप है कि पति बच्चों के खर्च के लिए कोई रुपए नहीं देता और मायके पक्ष ही बच्चों की पढ़ाई व पालन-पोषण का खर्च उठा रहा है। आरोपी पति, सास और ननद उससे दो लाख रुपये लाने की मांग कर रहे हैं। रुपये न लाने पर उसे घर में न रखने की धमकी दी जा रही है। पति उसे आत्महत्या कर झूठे मुकदमे में फंसाने तथा बच्चों समेत जान से मारने की धमकी देता है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।