Hapur News: मुकदमे की नकल मांगने पर महिला ने लगाये अभद्रता का आरोप

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News: गढ़ कोतवाली में बेटी से छेड़छाड़ के मामले की एफआईआर कॉपी लेने पहुंची महिला ने हेड कांस्टेबल पर गाली-गलौज और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। महिला ने सीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामले की जांच होगी और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hapur News: मुकदमे की नकल मांगने पर महिला ने लगाये अभद्रता का आरोप

Hapur News: गढ़ कोतवाली में बेटी से छेड़छाड़ के मामले में दर्ज मुकदमे की एफआईआर की कॉपी लेने पहुंची महिला ने हेड कांस्टेबल पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत सीओ से कर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार, उनकी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर गढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। नौ अक्तूबर को वह इसी मुकदमे की एफआईआर की कॉपी लेने कोतवाली पहुंची थीं। महिला का आरोप है कि उस समय ड्यूटी पर मौजूद एक हेड कांस्टेबल फोन पर बात कर रहा था। बातचीत खत्म होने के बाद जब उन्होंने मुकदमे की कॉपी मांगी तो पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी।

महिला ने आरोप लगाया कि हेड कांस्टेबल ने उनके साथ गाली-गलौज की और कोतवाली आने को लेकर सवाल करते हुए उन्हें वहां से जाने के लिए कहा। इसके बाद महिला ने सीओ कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। उनका कहना है कि शिकायत करने के बावजूद अभी तक संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।सीओ राहुल यादव ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦महिला ने हेड कांस्टेबल पर क्या आरोप लगाया है?−
महिला का आरोप है कि एफआईआर की कॉपी मांगने पर हेड कांस्टेबल ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: मुकदमे की नकल मांगने पर महिला ने लगाये अभद्रता का आरोप