विवाहिता ने पति समेत चार ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न और धमकी का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर खुडलिया में एक विवाहिता काजल ने अपने पति प्रिन्स और ससुराल वालों पर उत्पीड़न, धमकी देने और लाखों रुपये के जेवर व नकदी रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

विवाहिता ने पति समेत चार ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न और धमकी का आरोप

सिम्भावली, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर खुडलिया निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत चार ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न, धमकी देने और लाखों रुपये के जेवर एवं नकदी अपने पास रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव मौहम्मदपुर खुडलिया निवासी काजल ने थाना सिम्भावली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2024 को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-23 निवासी प्रिन्स के साथ हुई थी।पीड़िता का आरोप है कि पति प्रिंस लगातार मोबाइल नंबर बदल-बदलकर उसे और उसके परिवार को फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

काजल ने आरोप लगाया कि उसका पीछा भी किया जा रहा है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति प्रिन्स, सास मंजू, ससुर शेरपाल और ननद प्रिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।