सड़क पर हुए जलभराव से ग्रामीण परेशान

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

पीड़ित लोगों ने सफाई कराने की मांग की सिंभावली, संवाददाता। क्षेत्र के गांव खुड़लिया मे पानी की निकासी न होने के चलते सड़क पर जल

सड़क पर हुए जलभराव से ग्रामीण परेशान

क्षेत्र के गांव खुड़लिया मे पानी की निकासी न होने के चलते सड़क पर जलभराव हो रहा है। ग्रामीणों को आने जाने में समस्याओं का सामना तो करना पड़ ही रहा है। साथ ही, जलभराव से मच्छरों का प्रकोप भी लगातार जारी है। इसके कारण बीमारी पैर पसार रहा है। आए दिन बुखार के पीड़ित आ रहे है, लेकिन अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। गांव में नाली चौक हो जाने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है । जिसके चलते ग्रामीणों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क टूट जाने के कारण गहरे गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

टूटी सड़क व जलभराव की समस्या से मोहल्ले वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । ग्राम पंचायत सभा से कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक टूटी सड़क वह पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे मोहल्लेवासियों मे गहरा रोष है। एडीओ पंचायत संजय कुमार ने मौके पर सफाई कर्मी भेज कर समस्या का समाधान करने की बात कहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।