त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम सूची का आज होगा प्रकाशन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान 19 अगस्त 2025 को शुरू हुआ। तीन बार सत्यापन के दौरान 59,192 डुप्लीकेट वोटरों के नाम हटाए गए। पहले चरण में 1,69,551 मतदाताओं में से 33,588 डुप्लीकेट पाए गए। अंतिम सूची 10 जून को प्रकाशित होगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की 19 अगस्त-2025 को शुरूआत हुई थी। तब से 9 जून तक तीन बार डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कार्य शुरू किया गया। इस दौरान 59 हजार 192 डुप्लीकेट वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए है। अब आज बुधवार को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का 19 अगस्त-2025 को मतदाता पुनरीक्षण अभियान की शुरूआत हुई थी। पहले चरण में 1 लाख 69 हजार 551 मतदाताओं के आधार के चार डिजिट मिले थे। इसके अलावा 33 हजार 588 मतदाता डुप्लीकेट मिले थे, जिनके दो स्थानों पर वोट थी।
ऐसे में इन मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर किया गया। इसके बाद दावे और आपत्ति आने के बाद उनका निस्तारण किया गया।वहीं दूसरा चरण 23 दिसंबर-2025 को शुरू हुआ था। तब जनपद की ग्राम पंचायतों में 7 लाख 59 हजार 52 मतदाता थे। इन मतदाता का पुन: पुनरीक्षण किया गया। जिसमें 21351 मतदाता डुप्लीकेट मिले थे। इन्हें भी मतदाता सूची से हटाया गया। अब अंतिम चरण में 4 हजार 253 मतदाता डूप्लीकेट पाए गए है, इन डुप्लीकेट वोटर को मतदाता सूची से बाहर किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत संजीव कुमार ने बताया कि तीन बार सत्यापन का कार्य कराया गया है। अब 21 अप्रैल से 20 मई तक मतदाताओं के डुप्लीकेशन एवं कंप्यूटीकरण की कार्यवाही पूरी की गई थी। 29 मई से नौ जून तक मतदान केंद्रों के क्रमांक, वार्डो की मैपिंग आदि का कार्य कराया गया है। अब दस जून यानी आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


