Hapur News: कार की डिग्गी में सफर करती महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर एक वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं कार की खुली डिग्गी में सफर करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। यातायात पुलिस ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी है और ऐसी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कार की डिग्गी में सफर करती महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर कार की खुली डिग्गी में कुछ महिलाओें के बैठकर सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो का यातायात पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायल हुआ जिसमें एक चलती हुई कार की डिग्गी पूरी तरह खुली हुई है और उसमें कुछ महिलाएं खतरनाक तरीके से सफर करते हुए दिखाई दे रही है। इस प्रकार सफर करने से न सिर्फ महिलाओं को खतरा है वहीं सुरक्षा नियमों का भी उल्लंघन है।

मामूली सा झटका या पीछे से किसी वाहन की टक्कर लगने से बड़ा हादसा हो सकता है।वायरल वीडियो का यातायात पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि एेसा कोई कृत न करें जिससे खुद को या किसी अन्य को दिक्कत हो। यातायात नियमों का पालन करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।