
टोल प्लाजा पर गाड़ी चालकों से अभद्रता का वीडियो वायरल
Hapur News - हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की अभद्रता का वीडियो वायरल हो गया है। गाड़ी सवारों से अभद्रता करने के बाद हाथापाई हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल कर्मियों की ऐसी हरकतें आम हैं। एनएचएआई ने पहले भी टोल कंपनी पर जुर्माना लगाया था, लेकिन सुधार नहीं हुआ।
हापुड़, संवाददाता। दिल्ली-लखनऊ हाईवे सबसे ज्यादा व्यस्तम रहता है। इस पर प्रतिदिन 40 से 50 हजार वाहन सफर करते हैं। यहां पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों के अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंगलवार सुबह छिजारसी टोल पर पर टोल कर्मियों का गाड़ी सवारों से अभद्रता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें पीछे चल रहा गाड़ी चालक बताता है कि आधा घंटे से टोलकर्मी गाड़ी सवारों से अभद्रता कर रहे हैं। इसको लेकर हाथापाई शुरू हो जाती है। अन्य लोगों के समझाने पर मामला शांत हो जाता है।

जिस पर गाड़ी चालक टोल पर पहुंचा और आधा घंटे तक खड़े होने की बात केबिन में बैठे टोलकर्मी से बोलता है। जिस पर टोलकर्मी उससे भी अभद्रता करता है। गाड़ी सवार युवक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर देता है। देखते ही देखते वीडियो पर हजारों लाइक और कमेंट आ जाते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की अभद्रता करने की वीडियो वायरल होती रहती है। पूर्व में एनएचएआई अधिकारियों ने टोल चलाने वाली कंपनी पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद भी टोल कर्मी अपनी हरकतों में सुधार लाने को तैयार नहीं है। इस संबंध में टोल प्लाजा पर तैनात अधिकारी इंद्रप्रताप सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


