युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू से किया हमला
कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में एक मोहल्ले में एक युवती के साथ हुई हिंसक घटना में पड़ोसी युवक ने मारपीट की, परिवार को हमला किया और पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया।

कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी युवती के साथ अशोभनीय हरकत और छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसी युवक ने अपने साथियों को बुलाकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर पर पथराव कर कार में तोड़फोड़ की तथा परिवार को जान से मारने और युवती को उठा ले जाने की धमकी भी दी।
पुलिस की कार्रवाई
विवाद को लेकर आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई थी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण
नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 31 मई की रात करीब नौ बजे उसके दो पुत्र घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठे हुए थे। वहीं, पुत्री दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला भूरा कुरैशी वहां पहुंचा और पुत्री की ओर गलत इशारे करते हुए छेड़छाड़ करने करने लगा। आरोप है कि जब पुत्रों ने इसका विरोध किया तो भूरा कुरैशी गाली-गलौज करने लगा। कुछ ही देर में आरोपी भूरा कुरैशी ने अजीम कुरैशी, जुबैर कुरैशी और आमिर को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि चारों ने मिलकर दोनों पुत्रों के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।
हमला और धमकी
इसी दौरान भूरा कुरैशी ने चाकू निकालकर एक पुत्र पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पुत्र ने बचने का प्रयास किया, लेकिन गले पर चाकू के वार से वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर पीड़िता और उसकी पुत्री बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की। आरोप है कि घटना के दौरान उनके कानों के सोने के झाले और अंगूठी भी गायब हो गए।
आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसके अलावा घर के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। किसी तरह पीड़ितों ने घर के अंदर घुसकर गेट कर अपनी जान बचाई।
मुकदमे की जांच
जाते समय आरोपियों ने परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने, उसके पुत्रों की हत्या करने और पुत्री को उठा ले जाने की धमकी दी। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भूरा कुरैशी, अजीम कुरैशी, जुबैर कुरैशी और आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
आम सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


