हापुड़ : घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला
Hapur News - कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मधुबन कालोनी में चार लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मधुबन कालोनी में लाठी डंडों से लैस चार लोग एक व्यक्ति के घर में जबरन घुस गए। परिजन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने और घर में आग लगाने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मधुबन कालोनी निवासी राहुल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 8 जनवरी की रात करीब 11 बजे उसके मोहल्ले के करन, अंकित, साहिल व विवेक हाथों में लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस आए।
आरोपियों ने पीड़ित के भाई भोला के साथ गली गलौज कर मारपीट कर दी। भाई व पुत्री ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। धमकी दी कि अगर अपने भाई भोला को वापस नहीं बुलाया और मुकदमा दर्ज कराया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। जाते-जाते आरोपी उसकी पत्नी सोनिया के पेट में लात मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर मुकदमा दर्ज कराया तो घर में आग लगा देंगे और परिवार को हापुड में नहीं रहने देंगे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




