लुखराड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग, मची अफरातफरी

Mar 01, 2026 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - लुखराड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग, मची अफरातफरी

लुखराड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग, मची अफरातफरी

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में पुरानी रंजिश में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गांव निवासी दो युवकों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इतना ही नहीं विवाद काफी बढ़ा कि दोनों पक्ष के युवक आमने-सामने आ गए और जान से मारने की नियत से एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोनों पक्ष के युवक बाल-बाल बच गए। फायरिंग होने से गांव में अफरातरफी मचने से लोग अपने-अपने घरों में छिप गए और ग्रामीणों में दशहत फैल गई। पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर दोनों पक्षों के 19 नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नौ युवकों को तीन तंमचों व चार कारतूस बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस दोनों पक्षों के फरार दस युवकों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि गांव लुखराड़ा निवासी साहिल उर्फ विकास की शनिवार की दोपहर 12 बजे पुरानी रंजिश में वर्चस्व को लेकर गांव निवासी विनीत उर्फ पटवारी के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ने अपने-अपने दोस्तों को मौके पर बुला लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के युवकों ने एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी और सभी मौके से फरार हो गए। फायरिंग से गांव में अफरातरफी मचने से लोग मच गई और लोग अपने-अपने घरों में छिप गए । घटना की सूचना किसी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के पास मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल पर कोई नहीं मिला और न ही दोनों पक्षों में से किसी ने थाने में कोई शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को दोबारा दोनों पक्ष के युवक एक दूसरे को मारने की नियत से गांव लुखराड़ा में एकत्र हुए और एक दूसरे पर फायरिंग की। इसमें दोनों पक्षों के युवक बाल-बाल बच गए। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ युवकों को तीन तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि दोनों पक्ष के दस युवक मौके का फायदा उठाकर यहां से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी गांव लुखराड़ा निवासी साहिल उर्फ विकास व आकाश निवासी और गांव नूरपुर निवासी शिवम शर्मा, करन, प्रशांत, लक्की, अरमान उर्फ हप्पन, संटू व सनी हैं। आरोपी आकाश, शिवम व करन से पुलिस ने तीन तमंचे व चार कारतूस भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्ष के फरार दस युवकों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस टीमें आरोपियों के मिलने की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।