Hapur News: वीडियो वायरल:: पैसों को लेकर होटल में हुई जमकर मारपीट, मची अफरा तफरी

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: आरोपियों पर होटल में तोड़फोड़ करने का आरोप वीडियो वायरल:: पैसों को लेकर होटल में हुई जमकर मारपीट, मची अफरा तफरीवीडियो वायरल:: पैसों को लेकर होटल में ह

Hapur News: वीडियो वायरल:: पैसों को लेकर होटल में हुई जमकर मारपीट, मची अफरा तफरी

Hapur News: बुलंदशहर रोड स्थित एक होटल में पैसों के लेनदेन को लेकर जमकर मारपीट हो गई। आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ भी की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दो पार्टनरों में पैसों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस विवाद को लेकर कुछ युवक होटल पहुंचे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि आरोपियों ने होटल में रखे सामान में तोड़फोड़ कर दी।

मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं किसी ने मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल माीडिया पर वायरल कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मोहल्ला भंडा पट्टी निवासी अलतमश और मोहल्ला कोटला युसूफ पुराना बाजार निवासी आतिफ को गिरफ्तार किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: वीडियो वायरल:: पैसों को लेकर होटल में हुई जमकर मारपीट, मची अफरा तफरी