हापुड़ : स्कूटी सवार पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलौता में स्कूटी सवार पर बाइक से टक्कर मारकर धारदार हथियार से हमला किया गया। पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू की।

हापुड़, संवाददाता बाबूगढ़ थाना थाना क्षेत्र के गांव बछलौता में कुछ लोगों ने स्कूटी में बाइक से टक्कर मारकर स्कूटी सवार को गिरा दिया और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।बाबूगढ़ के गांव बछलौता निवासी ऋषिपाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे स्कूटी से बाबूगढ़ छावनी जा रहा था। आरोप है कि गांव के ही रजनीश, मोनू और रोहित ने पीछे से बाइक लाकर उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए।
आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह मौके से जान बचाकर अपने घर की ओर भागा, लेकिन आरोपियों ने पीछा करते हुए दोबारा मारपीट की और गाली-गलौज की। पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले शाम को भी उसके साथ इसी प्रकार की घटना हुई थी। बाबूगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


