जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शौलाना में सोमवार (1 जून) की शाम बच्चों के मामूली विवाद ने एक बड़े खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बच्चों के खेलने के विरोध में दबंगों ने न केवल मासूमों को पीटा, बल्कि विरोध करने पर एक पीड़ित परिवार के घर में जबरन घुसकर धारदार हथियारों, लोहे की रॉड और फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है
Hapur News - ग्राम शौलाना में बच्चों के मामूली विवाद के कारण एक परिवार पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने धारदार हथियारों से पीड़ित को गंभीर रूप से घायल किया। पीड़िता की भाभी के साथ भी बर्बरता की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।

जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शौलाना में सोमवार (1 जून) की शाम बच्चों के मामूली विवाद ने एक बड़े खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बच्चों के खेलने के विरोध में दबंगों ने न केवल मासूमों को पीटा, बल्कि विरोध करने पर एक पीड़ित परिवार के घर में जबरन घुसकर धारदार हथियारों, लोहे की रॉड और फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि बीच-बचाव करने आई उसकी भाभी के साथ भी सरेआम गंभीर अभद्रता व छेड़छाड़ की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम शौलाना निवासी दीपक राणा पुत्र मंगत सिंह ने धौलाना थाना अध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। दीपक ने बताया कि 1 जून 2026 की शाम करीब 8:30 बजे उनके घर के बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले लवकुश और विकेश (पुत्रगण अजयपाल) ने आकर बच्चों को बिना वजह बेरहमी से थप्पड़ मार दिए। जब दीपक ने इसका विरोध किया और उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी भड़क गए और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए。
वीडियो बनाते देख घर में घुसे हमलावर
पीड़ित का आरोप है कि कुछ ही देर बाद आरोपी लवकुश व विकेश अपने पिता अजयपाल, मोहित (पुत्र अशोक) और पारस (पुत्र मनोज) के साथ एकजुट होकर हाथों में लोहे की रॉड, फावड़ा लेकर पीड़ित के घर की तरफ बढ़े। हमलावरों को आते देख जब दीपक ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपी आपस में एक-दूसरे को रोकने लगे। अपनी जान बचाने के लिए दीपक मोबाइल बंद कर तुरंत अपने घर के अंदर भाग गया।
सिर पर फावड़े से वार और महिला से बर्बरता
इसके बाद आरोपियों ने मर्यादाओं की सारी सीमाएं लांघ दीं। सभी आरोपी जबरन पीड़ित के घर के अंदर घुस गए। घर में घुसते ही लवकुश ने पीड़ित दीपक के सिर पर सीधे फावड़े से जानलेवा वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वहीं, विकेश ने चाकू से हमला किया और बाकी आरोपियों ने लोहे की रॉड से दीपक व उसके भाई गजेंद्र के साथ बेरहमी से मारपीट की।
चीख-पुकार सुनकर जब दीपक की भाभी राधा बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बर्बरता की।
तहरीर के अनुसार, लवकुश, विकेश और अजयपाल ने राधा के साथ सरेआम अश्लीलता की, उनके कपड़े खींचे, लज्जा भंग की और छाती पर थप्पड़ मारे। पूरे मोहल्ले के सामने पीड़िता को अत्यंत अश्लील और गंदी गालियां दी गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरे परिवार को रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस कर रही जांच
पीड़ित दीपक राणा ने धौलाना थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनके पास घटना के समय की वीडियो फुटेज सुरक्षित है, जिसे पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सौंपा जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


