Hapur News: मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: गांव बुकलाना में एक व्यक्ति ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला किया। उनका आरोप था कि आरोपी ने घर में घुसकर गाली गलौज की और लाठी डंडे से मारपीट की। घायल भीम सिंह की अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Hapur News: मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत

Hapur News: क्षेत्र के गांव बुकलाना निवासी व्यक्ति ने गांव निवासी आधा दर्जन से अधिक लोगों पर घर में घुसकर गाली गलौज करने और विरोध करने पर लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घायल की अस्पताल में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना में शामिल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित पक्ष में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। शांति व्यवस्था को लेकर गांव में पुलिस तैनात की गई है। गांव निवासी परविंद्र नागर ने तहरीर देकर उल्लेख किया है कि दो दिन पूर्व गांव निवासी नेमपाल सिंह शराब पीकर उसके घर पर आया और उसके पिता भीम सिंह के साथ गाली गलौच व हाथापाई करने लगा।

उस समय उसको समझा कर घर भेज दिया गया। उसके कुछ देर बाद आरोपी अपने भाई बृहमपाल, सुभाष, ओमपाल, प्रिंस, सतेंद्र, पप्पू समेत पांच छह अज्ञात लोगों के साथ लेकर लाठी डंडो लेकर उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसके पिता के साथ गाली गलौंच करते हुए लाठी डंडो से मारपीट करने लगे। शोर शराबा सुनकर उनका भाई सागर वहां आया बीच बचाव करने लगा। इस दौरान उसके भाई को भी घायल कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने अन्य परिजन की जान लेने के उद्देश्य से तमंचे से कई राउंड फायरिंग की। पीड़ित ने बताया कि उसके पिता भीम सिंह व भाई सागर को ज्यादा गंभीर चोट लगने के कारण उनको मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तभी से उनको अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह को घायल भीम सिंह की अस्पताल में मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित पक्ष में रोष व्याप्त हो गया। वहीं शांति व्यवस्था को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि घटना में घायल व्यक्ति की मौत हो गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत