Hapur News: हापुड़ : व्यापारी के साथ दुकान में जमकर की मारपीट
Hapur News: हापुड़ की कोतवाली में चंद्रलोक कालोनी में चार लोगों ने मोबाइल दुकान के मालिक और एक अन्य के साथ मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू की है। दीपक पाल और संदीप के सहयोगी रितीक को गंभीर चोटें आईं हैं।

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रलोक कालोनी में चार लोगों ने मोबाइल दुकान स्वामी समेत दो लोगों के साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरद्वारी नगर निवासी दीपक पाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मोहल्ला हरद्वारी नगर में उसकी मोबाइल की दुकान है। 12 जुलाई की सुबह नौ बजे उसकी दुकान पर मोहल्ले के ही सौरभ, सचिन, राहुल, आयुष पहुंचे और सभी आरोपियों ने एक राय होकर बिना किसी बात के उसके साथ जमकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मारपीट में पीड़ित गंभीर रूप से घायल होए। मारपीट में पीड़ित के सिर, चेहरे, पसली पर गंभीर चोट आई है। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पीड़ित ने बताया कि उसके पड़ोस में ग्राम सादिकपुर निवासी संदीप की डेरी है। जहां चंद्रलोक कालोनी निवासी रितीक काम करता है। आरोपियों ने रितीक के साथ भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


