नहर पटरी मार्ग पर डंपरों से उड़ रही धूल, ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग
Hapur News - नहर पटरी मार्ग पर डंपरों से उड़ रही धूल, ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांगनहर पटरी मार्ग पर डंपरों उड़ रही धूल, ग्रामीणों

,अनूपपुर डिबाई से सिंभावली तक नहर पटरी मार्ग पर मिट्टी से भरे डंपरों की लगातार आवाजाही के कारण उड़ रही धूल और बढ़ते प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि धूल, तेज रफ्तार डंपरों और यातायात अव्यवस्था के कारण रोजाना हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन लोकहित के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने थाना प्रभारी सिंभावली को प्रार्थना-पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के ग्राम अनूपपुर डिबाई से सिंभावली तक नहर पटरी मार्ग पर मिट्टी ढोने वाले डंपरों की लगातार आवाजाही से उड़ रही धूल और बढ़ते प्रदूषण को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन लोकहित के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने थाना प्रभारी को प्रार्थना-पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।प्रार्थना-पत्र में बताया गया है कि नहर पटरी मार्ग से प्रतिदिन करीब 10 से 12 गांवों के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन मिट्टी से भरे डंपरों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क पर धूल का गुबार बना रहता है। इससे मोटरसाइकिल सवारों, वाहन चालकों, विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।हरीश हूण ने आरोप लगाया कि डंपर तेज गति से संचालित किए जा रहे हैं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


