एसकेजीआईसी विद्यालय में बैसाखी का त्यौहार मनाया

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - एसकेजीआईसी विद्यालय हापुड़ में बैसाखी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नृत्य, नृत्य नाटिकाएं शामिल थीं। सभी बच्चे पंजाबी वेशभूषा में आए और एकता के प्रतीक इस पर्व को मनाने में शामिल हुए। प्रधानाचार्या पारुल शर्मा ने इस विविधता में एकता के पर्व की महत्ता बताई।

एसकेजीआईसी विद्यालय में बैसाखी का त्यौहार मनाया

एसकेजीआईसी विद्यालय फ्रीगंज रोड हापुड़ में बैसाखी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, नृत्य नाटिकाएं एवं विभिन्न कक्षाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां शामिल रहीं।बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति अत्यंत मनमोहक रही। सभी बच्चे पंजाबी वेशभूषा में विद्यालय आए और फसल पकने पर मनाए जाने वाले पावन पर्व को मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पारुल शर्मा ने बताया कि हमारा देश भारत विविधताओं में एकता का देश है। हमारे त्यौहार इसी एकता की मिसाल है। जिसमें सभी जाति-धर्म के लोग मिलकर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाते हैं। इसी श्रृंखला में हमारे विद्यालय परिवार में बैसाखी का त्यौहार मनाया गया है।

कार्यक्रम में फाल्गुनी, काव्या, दिव्या, आर्यन, हर्षिता, अदिति आदि छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी हैं। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।