Hapur News: लंकापति रावण से आहत विभीषण पहुंचा राम की शरण
Hapur News: गंगानगरी के ऐतिहासिक बारादरी मैदान में चल रही श्रीरामलीला में रावण के अन्याय से दुखी विभीषण भगवान राम की शरण में पहुंचे। विभीषण की व्यथा सुनकर राम ने उन्हें शरण दी और रावण के अन्याय से मानवता को मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया। मंचन के दौरान हजारों दर्शकों ने जयकारे लगाए। आयोजन समिति और महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने राम दरबार की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Hapur News: अपने ज्येष्ठ भ्राता एवं लंकापति दसानन रावण के अन्याय से आहत होकर विभीषण भगवान राम की शरण में पहुंचा तो भगवान ने रावण के अन्याय से संसार को मुक्ति दिलाने का संकल्प लेकर उसे अपने पास शरण दे दी। महाभारत कालीन पौराणिक गढ़ गंगानगरी के एतिहासिक बारादरी मैदान में चल रहे श्रीराम लीला मंचन में लंकापति रावण का अनुज विभीषण उससे त्रस्त होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की शरण में पहुंचा। जिसने रावण द्वारा किए जा रहे अन्याय की गाथा सुनाई तो भगवान राम ने उसे अपनी शरण में लेते हुए रावण के अन्याय से समूची मानव जाति को मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया।
इस दौरान मैदान में बैठे महिला बच्चों समेत हजारों की भीड़ ने जयकारे लगाए तो समूचा वातावरण राममई रंग में परिवर्तित हो उठा। इससे पहले आयोजन समिति अध्यक्ष धनवंत कुमार जैन, कार्यकारी अध्यक्ष पंडित विष्णु दत्त नागर, महामंत्री नितिन जैन, कोषाध्यक्ष पंडित अमित राय गौतम, पूर्व अध्यक्ष रुपेश पंडित, सतबीर चौहान, नीरज शर्मा, संजीव शर्मा, सचिन स्वामी, व्यापारी नेता लोकेश गर्ग, जतिन शर्मा, पप्पू सैनी के नेतृत्व में जिला पंचायत कॉंट्रेक्टर नरेंद्र शर्मा, उनके बेटे सौरभ पंडित और प्राचीन पंचायती मंदिर से जुड़ी महाकाल सेवा समिति ने भगवान राम दरबार की आरती का लीला मंचन का शुभारंभ किया।


