बाइक हुई चोरी
Hapur News - मोदीनगर रोड पर दिनदहाड़े एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित आशु चौधरी ने बाइक को 25 जनवरी 2026 को हिमानी टेलिकाम के पास खड़ी की थी। जब वह वापस आया, तो बाइक गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शहर के मोदीनगर रोड से दिनदहाड़े वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने एक युवक की बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने बाइक की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला हरि एंक्लेव शांति नगर निवासी आशु चौधरी ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी बाइक 25 जनवरी 2026 को दोपहर करीब दो बजे मोदीनगर मोड़ स्थित हिमानी टेलिकाम के पास खड़ी की थी। इसके बाद वह अपने काम से चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली।
आसपास में बाइक की काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि ई-एफआईआर के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच करने पर पता चला कि घटनास्थल कोतवाली हापुड़ नगर का है। इसकी जांच हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस को भेजी जा रही है। वहीं कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और जल्द बाइक को बरामद किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


