Hapur News: वैश्य समाज हापुड़ ने कैबिनेट मंत्री का पुन: जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का जन्मोत्सव रविवार को हापुड़ में मनाया गया। बाबा महाकाल का पूजन कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की तथा नंद गोपाल गुप्ता के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की।

Hapur News: वैश्य समाज हापुड़ ने कैबिनेट मंत्री का पुन: जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

Hapur News: वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के संस्थापक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का जन्मोत्सव को वैश्य समाज हापुड़ के सौजन्य से रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बाबा महाकाल का पूजन व जलाभिषेक कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

नंद गोपाल गुप्ता की पूजा

पूजन के उपरांत बाबा महाकाल का भोग लगाकर भंडारे प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर ने शिव पूजा कर नंद गोपाल नंदी की लंबी आयु की कामना की। कार्यक्रम में श्री पंचायती गौशाला के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी पूजा अर्चना की। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल ने पूजा अर्चना एवं भव्य जलाभिषेक का आयोजन वैश्य समाज जनपद हापुड़ के तत्वाधान में किया। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई 2010 को वर्तमान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर प्रयागराज में जानलेवा हमला हुआ। जिसमें वर्तमान मंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए समस्त वैश्य समाज की प्रार्थना से उनको पुनः जन्म प्राप्त हुआ।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष शरद कुमार गर्ग कहा कि आज 12 जुलाई को हापुड़ जनपद में अनेक स्थानों पर माननीय उनकी दीर्घायु के लिए पूजन अर्चना और प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिला महामंत्री योगेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के ऊपर 2010 में हुए जानलेवा हमले में वह सात माह तक कोमा में रहे। समस्त वैश्य समाज और शुभ चिंतकों की प्रार्थना और बाबा महाकाल के आशीर्वाद से उन्हें पुनः जन्म की प्राप्ति हुई।

कार्यक्रम में शामिल लोग

कार्यक्रम में रेखा नागर, मालती भारती, नरेंद्र अग्रवाल, रविन्द्र गुप्ता, शरद गर्ग, योगेंद्र अग्रवाल, पंकज कंसल , गिरीश अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अर्चना कंसल, उदय कसल, पुनीत गर्ग, संजय डाबर, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, अरुण गर्ग, प्रमिला अग्रवाल, डॉ स्वाति, शिल्पी गर्ग, अजय गुप्ता, अंकुर जिंदल आदि शामिल रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नंद गोपाल गुप्ता का जन्मोत्सव किसने मनाया?
नंद गोपाल गुप्ता का जन्मोत्सव वैश्य समाज हापुड़ के सौजन्य से मनाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHapur News: वैश्य समाज हापुड़ ने कैबिनेट मंत्री का पुन: जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया