मैमोरियल पब्लिक स्कूल में बैसाखी व आंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व और डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया। प्रधानाचार्य ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को अपनाने और भारतीय संस्कृति के महत्व को बताया।

मैमोरियल पब्लिक स्कूल में बैसाखी व आंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन

देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सोमवार को भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा तथा छात्रों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शाहपुर मार्ग डीएम पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र चौधरी एवं प्रधानाचार्य मंजु चौधरी ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग नृत्य व गीत प्रस्तुत किए, जिनमें पंजाबी लोकनृत्य भांगड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं आंबेडकर जयंती पर विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।प्रधानाचार्य

मंजु चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और महान व्यक्तित्वों के आदर्शों से जोड़ते हैं। उन्होंने छात्रों को डॉ. आंबेडकर के विचारों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं प्रबंधक राजेंद्र चौधरी ने बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जलियांवाला बाग की घटना को याद किया और कहा कि यह हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और अपने अधिकारों की रक्षा करने की प्रेरणा देती है।इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य युधिष्ठिर यादव, कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह, राहुल चौधरी, कविता चौधरी, प्रांजल शर्मा, मुस्कान शर्मा, तनीषा भड़ाना, अलीशा सैफी, राधिका शर्मा, हेमलता चौधरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।