अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ने प्रधानों को प्रशासक नियुक्त होने पर जताया आभार

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर ग्राम प्रधानों ने श्री राम वाटिका में भव्य स्वागत किया। मुख्य महासचिव पंडित नानक चंद शर्मा ने इस निर्णय को संगठन की एकजुटता का परिणाम बताया।

अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ने प्रधानों को प्रशासक नियुक्त होने पर जताया आभार

अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मुख्य महासचिव पंडित नानक चंद शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय पर जनपद के ग्राम प्रधानों का श्री राम वाटिका में भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं एवं जयघोष के साथ खुशी जाहिर की। साथ ही सरकार के फैसले का स्वागत किया। मुख्य महासचिव पंडित नानक चंद शर्मा ने कहा कि प्रधानों को मिला यह सम्मान संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व तथा प्रधान साथियों की एकजुटता और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों से संगठन लगातार प्रदेश के प्रत्येक जनपद में डीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंप रहा था。

कार्यक्रम का आयोजन

उन्होंने कहा कि 18 मई को लखनऊ के हजरतगंज स्थित महल पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों प्रधानों ने सहभागिता की। प्रधानों की एकता और मांगों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्वयं संज्ञान लिया।

Voice of UP

उपस्थित लोग

इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेश्वर त्यागी, संचालन जावेद प्रधान, राजू सैनी, प्रदीप चौधरी, अमित प्रधान, सरदार हरविंदर सिंह, सतपाल सिंह, सुभाष चंद्र, उस्मान खान, जहीर अहमद, सोनवीर, विपिन, हरमान आदि मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

प्रधानों का कार्यकाल कब समाप्त हुआ?
प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।