Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsUttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath Visits Garhmukteshwar for Kartik Mela
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गढ़मुक्तेश्वर, गंगा में चढ़ाया दूध

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गढ़मुक्तेश्वर, गंगा में चढ़ाया दूध

संक्षेप:

Hapur News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे। उन्होंने गंगा में दूध चढ़ाकर पूजा की और आरती में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने कार्तिक मेले के मुख्य द्वार पर जाकर दुकानों का निरीक्षण किया...

Sun, 26 Oct 2025 10:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर 01:20 बजे गढ़मुक्तेश्वर पहुंच गए। जहां पर हैलीपेड से उतरकर उन्होंने गंगा में दूध चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। बाद में उन्होंने आरती में भाग लिया। इसके बाद वह पैदल कार्तिक मेले के मुख्य द्वार पर पहुंचे और पैदल ही कुछ दुकानों का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू कर दी। मुख्यमंत्री का गढ़मुक्तेश्वर पहुंचने पर अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। गढ़मुक्तेश्वर की पावन धरा में इन कार्तिक मास के प्राचीन गंगा मेले का आयोजन हो रहा है। मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम शनिवार देर शाम को अधिकारियों को मिला था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसके बाद अधिकारियों ने मेला स्थल के पास में हैलीपेड से लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए थे। रविवार सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे हुए थे। रविवार दोपहर 01:20 बजे मुख्ययमंत्री का हैलीकॉप्टर हैलीपैड पर पहुंचा। जहां पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री हैलीपेड से सीधे गंगा घाट पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने दूध चढ़ाया और पूजा में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने गंगा की आरती की। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्तिक मेले के लिए बनाए गए मुख्य द्वार पर पहुंचे और पैदल ही दुकानों का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ में समीक्षा बैठक शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक कर रहे थे।