Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsUpcoming Panchayat Elections Voter List Revision Scheduled for December 2025
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली संशोधित कार्यक्रम जारी

त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली संशोधित कार्यक्रम जारी

संक्षेप: Hapur News - त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली संशोधित कार्यक्रम जारी

Wed, 19 Nov 2025 05:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां जोरों पर चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब एक जनवरी 2025 को 18 साल पूरे करने वाले सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़ेगा। इसके लिए प्रक्रिया 14 दिसंबर से ही शुरू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार नई समय सारिणी के अनुसार 14 दिसंबर 2025 को सभी ग्राम पंचायतों, ब्लाकों और जिला पंचायतों के मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची का प्रारुप चस्पा किया जाएगा। इसके बाद नाम जुड़वाने, कटवाने या सुधार कराने के लिए मतदाताओं को करीब एक माह का पूरा समय मिलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दावे आपत्तियां 24 से 30 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद बीएलओ और सहायक निर्वाचन अधिकारी स्तर पर जांच पड़ताल होगी और छह जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। छह फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसी सूची के आधार पर वर्ष 2026 में ग्राम प्रधान, बीडीसी, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इस कार्य में जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समय सीमा में सभी कार्य पूरा किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।