यूपी बोर्ड:इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने शिक्षाशास्त्र विषय का दिया पेपर
Hapur News - -जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर 1015 परीक्षार्थियों ने दिया पेपर, 37 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिरपरीक्षार्थी रहे गैरहाजिर हापुड़, संवाददाता। यूपी बोर्ड हा

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी हैं। सोमवार को जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर 1015 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। जबकि 37 परीक्षार्थी परीक्षा में गैरहाजिर रहे।जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 40 केंद्र बनाये गए हैं। इनमें रोजाना सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। सोमवार को 40 परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट के 1015 परीक्षार्थियों ने शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा दी। 37 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिया। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में कराई गई। डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
जिले में शांतिपूर्वक परीक्षाएं जारी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


