यूपी बोर्ड:गणित और भौतिक विज्ञान के कठिन प्रश्नों में उलझे छात्र

Feb 27, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - यूपी बोर्ड:गणित और भौतिक विज्ञान के कठिन प्रश्नों में उलझे छात्र

यूपी बोर्ड:गणित और भौतिक विज्ञान के कठिन प्रश्नों में उलझे छात्र

जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी हैं। शुक्रवार को जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर 16442 परीक्षार्थियों ने गणित और भौतिक विज्ञान विषय का पेपर दिया। जबकि 506 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में हुई। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 40 केंद्र बनाये गए हैं। इनमें रोजाना हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। शुक्रवार को जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 16442 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 506 परीक्षार्थी परीक्षा में गैरहाजिर रहे। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने सुबह की पाली में गणित विषय का पेपर दिया।

जबकि शाम की पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने भौतिक विज्ञान का पेपर दिया। दोनों विषयों का पेपर कठिन रहा। कठिन प्रश्नों में परीक्षार्थी उलझ गए। डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जद में जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं बेहतर हैं। परीक्षा केंद्रों की कंट्रोल रूम से निगरानी भी चल रही है। -परीक्षार्थियों ने होली खेली हापुड़। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद बहुत से परीक्षार्थियों ने केंद्र के बाहर होली खेली। जिन छात्रों का शनिवार को पेपर नहीं है उन्होंने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।