आसमान से किसानों के लिए बरसी आफत
Hapur News - बेमौसम बारिश ने किसानों के लिए संकट पैदा कर दिया है। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है और बिजली की कटौती व धूल भरी आंधी ने आम लोगों को भी मुश्किल में डाल दिया। रविवार को मौसम में बदलाव के साथ ओलावृष्टि और बारिश हुई, जिससे फसलें लेट गईं और खराब हो गईं।
बेमौसम हुई बारिश किसानों के लिए आफत बनकर बरसी। बारिश से जहां किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है वहीं बिजली गुल होने व धूल भरी आंधी चलने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह से ही मौसम में हुए बदलाव को लेकर किसानों के माथे पर फसल को लेकर चिंता की लकीरें थी, जो दोपहर होते-होते दिक्कत में तब्दील हो गई। पहले धूल भरी आंधी चली, उसके बाद ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। इससे फसलों में भारी नुकसान बताया जा रहा है। क्योंकि किसानों की फसल अभी अधिकांश खेतों में खड़ी है तो कुछ निकाली जा चुकी है।
जो फसल खड़ी है वो लेट गई और जो निकाल ली वो भीग जाने के कारण कुछ खराब हो गई। जो फसल पकी हुई खड़ी है वो खेतों में लेट गई, जिससे गेहूं की बाली झड़ने से किसानों को भारी नुकसान बताया जा रहा है। जो फसल किसानों ने उठा ली, वो भी भीग गई और भूसा आधी में पहले उड़ गया। किसानों का कहना है कि कमोबेश सभी को नुकसान है। लेकिन ऊपर वाले के सामने किसी का जोर नहीं चलता।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


