Hapur News: हाईवे पर पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
हिन्दुस्तान, हापुड़
Hapur News: बदरखा गांव के निकट दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह मामला पहले दृष्टि में सड़क हादसे का प्रतीत होता है। सीओ राहुल यादव ने घटना की जानकारी दी है।

Hapur News: क्षेत्र के गांव बदरखा के निकट दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थिति फ्लाई ओवर पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की गांव बदरखा के निकट नेशनल हाईवे के फ्लाई ओवर पर किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
ये भी पढ़ें:Hapur News: सड़क किनारे पड़ा मिला अज्ञात शव
सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टि में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की अमल में लाई जाएगी।


